,

बीसीसीएल प्रबंधन और श्रमिक संघ के बीच द्विपक्षीय वार्ता, लंबित समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

JP Bharat Shareधनबाद: बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में गुरुवार को बीसीसीएल प्रबंधन और धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के बीच श्रमिकों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। बैठक में संघ द्वारा प्रस्तुत मांगपत्र पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रबंधन ने विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मांगों के शीघ्र समाधान…

JP Bharat Share

धनबाद: बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में गुरुवार को बीसीसीएल प्रबंधन और धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के बीच श्रमिकों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। बैठक में संघ द्वारा प्रस्तुत मांगपत्र पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रबंधन ने विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मांगों के शीघ्र समाधान और चरणबद्ध क्रियान्वयन का आश्वासन दिया।

वार्ता में नगर निकाय चुनाव 2026 के दौरान कार्यरत श्रमिकों के बकाया वेतन भुगतान, 13 दिनों के लंबित वेतन का दो सप्ताह के भीतर भुगतान, लंबित नियोजन, पदोन्नति, नई डिजिटल पहचान पत्र, यूनिफॉर्म वाशिंग अलाउंस, आवासों की मरम्मत, मैनपावर बजट में कटौती रोकने, हाउस रेंट अलाउंस की विसंगतियां दूर करने, सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी देयकों का भुगतान तथा मृत कर्मचारियों के आश्रितों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर नियोजन देने सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में केंद्रीय चिकित्सालय धनबाद में एमआरआई मशीन सहित आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, सीपीआरएमएस कैशलेस हेल्थ कार्ड व्यवस्था को प्रभावी बनाने, ठेका वाहन चालकों को सामाजिक सुरक्षा एवं एचपीसी भुगतान, रेफरल मामलों में शव वाहन खर्च का भुगतान, जमीन के बदले नियोजन, वेतन पर्ची में पदोन्नति एवं एसएलपी की तिथि दर्ज करने और पीस रेटेड एवं टाइम रेटेड कर्मियों के बकाया वेतन एवं एरियर भुगतान जैसे विषय भी प्रमुखता से उठाए गए।

संघ की ओर से उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि इन मांगों का समाधान होने से श्रमिकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का निराकरण होगा और कार्यस्थल पर बेहतर माहौल बनेगा। वहीं, बीसीसीएल प्रबंधन ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

बैठक में बीसीसीएल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय मानव संसाधन अधिकारी तथा धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ एवं श्रमिक संगठनों के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports