,

झारखंड में SAIL की विस्तार योजनाओं पर चर्चा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से CMD की मुलाकात

JP Bharat Shareरांची: झारखंड में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की परियोजनाओं और भविष्य की विस्तार योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) डॉ. अशोक कुमार पांडा के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित इस बैठक में बोकारो स्टील प्लांट, खनन…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की परियोजनाओं और भविष्य की विस्तार योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) डॉ. अशोक कुमार पांडा के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित इस बैठक में बोकारो स्टील प्लांट, खनन गतिविधियों और औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान SAIL प्रबंधन ने राज्य में संचालित परियोजनाओं के सुचारू संचालन और विस्तार योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार से सहयोग का अनुरोध किया। साथ ही प्रशासनिक और परिचालन स्तर पर सामने आ रही चुनौतियों से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन से जुड़ी परियोजनाओं को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक-प्रभारी प्रिय रंजन तथा SAIL (खनन) के अधिशासी निदेशक वी. मानवटी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह बैठक झारखंड में औद्योगिक निवेश, इस्पात उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नई परियोजनाओं को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports