,

आरएसपी कॉलेज डिगवाडीह में मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों ने लिया संवैधानिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प

JP Bharat Shareजामाडोबा: संविधान दिवस के अवसर पर आरएसपी कॉलेज, डिगवाडीह के बीबीए विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लेकर भारतीय संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा की। कार्यक्रम में बीबीएमकेयू के डेवलपमेंट ऑफिसर एवं आरएसपी कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एस.एस. मुंडा उपस्थित रहे।…

JP Bharat Share

जामाडोबा: संविधान दिवस के अवसर पर आरएसपी कॉलेज, डिगवाडीह के बीबीए विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लेकर भारतीय संविधान के महत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में बीबीएमकेयू के डेवलपमेंट ऑफिसर एवं आरएसपी कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एस.एस. मुंडा उपस्थित रहे। उनके साथ बीबीए विभागाध्यक्ष, संजीव मजूमदार, प्रो. नयन कुमार महतो, प्रो. देबाशीष सरकार, कॉलेज स्टाफ दीपक पासवान और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

वक्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना के साथ समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक रहने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करने का संदेश दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports