,

धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाले में जय निवास पांडेय गिरफ्तार, अब तक 18 आरोपी जेल भेजे गए

JP Bharat Shareधनबाद: रिंग रोड जमीन अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में एसीबी ने एक और आरोपी जय निवास पांडेय उर्फ शास्त्री को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार किया है। गुरुवार को धनबाद अदालत में पेशी के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी के साथ मामले में जेल…

JP Bharat Share

धनबाद: रिंग रोड जमीन अधिग्रहण मुआवजा घोटाले में एसीबी ने एक और आरोपी जय निवास पांडेय उर्फ शास्त्री को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार किया है। गुरुवार को धनबाद अदालत में पेशी के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी के साथ मामले में जेल भेजे गए आरोपियों की संख्या 18 हो गई है।

यह मामला वर्ष 2016 में सामने आया था। आरोप है कि जमीन के फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी खजाने से करीब 15 करोड़ रुपये का मुआवजा हासिल किया गया। एसीबी के अनुसार, जय निवास पांडेय पर अपने और परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में करीब 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप है।

जांच में धनबाद के मौजा संख्या-51, खाता संख्या-121 और प्लॉट संख्या-1630 से जुड़ा मामला भी सामने आया है। निगरानी विभाग के मुताबिक, इस जमीन के मुआवजे के रूप में 6 करोड़ 32 लाख 13 हजार 585 रुपये 99 पैसे हासिल किए जाने का आरोप है। जांच एजेंसी ने दस्तावेजों में कथित हेराफेरी की बात कही है।

मामले में जय निवास पांडेय के बड़े भाई विश्वनाथ शर्मा और नरसिंह दास की भूमिका भी जांच के दायरे में है। वहीं, गिरफ्तार आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए मामले को साजिश करार दिया है। उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है।

करीब एक दशक पुराने इस मामले में एसीबी की जांच जारी है। अब तक 18 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports