,

Govindpur | गोविन्दपुर में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, महिला ने पुलिस से की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

JP Bharat Shareगोविन्दपुर/धनबाद: धनबाद के गोविन्दपुर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, महिला से अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना में लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता बसंती देवी के अनुसार, 29 जुलाई की…

JP Bharat Share

गोविन्दपुर/धनबाद: धनबाद के गोविन्दपुर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, महिला से अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना में लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता बसंती देवी के अनुसार, 29 जुलाई की रात करीब 9 बजे ऊपर बाजार, पानी टंकी के पीछे स्थित उनके घर में कथित रूप से चूनचून यादव और उनके भाई भाबिसन यादव जबरन घुस आए। आरोप है कि दोनों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की तथा पीड़िता और उनकी बहू प्रीति देवी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने चाकू और लोहे की रॉड से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का दावा है कि घटना का वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को सौंपा जा सकता है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है तथा उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

नोट: यह समाचार पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन और लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में पुलिस की जांच जारी है और संबंधित पक्ष का जवाब या पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने आना बाकी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports