,

dhanbad धनबाद पुलिस को मिली बड़ी मजबूती, 40 नई महिंद्रा बोलेरो वाहनों को उपायुक्त व एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में शनिवार को बड़ा कदम उठाया गया। पुलिस मुख्यालय, झारखंड द्वारा आवंटित 40 नई महिंद्रा बोलेरो वाहनों को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुलिस केंद्र, धनबाद में आयोजित समारोह में…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में शनिवार को बड़ा कदम उठाया गया। पुलिस मुख्यालय, झारखंड द्वारा आवंटित 40 नई महिंद्रा बोलेरो वाहनों को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुलिस केंद्र, धनबाद में आयोजित समारोह में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फ्लैग ऑफ से पहले दोनों अधिकारियों ने वाहनों की विधिवत पूजा भी की।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल पर धनबाद पुलिस को अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता (Response Time) में सुधार होगा और अब जिले के सभी थानों में गश्त एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पर्याप्त वाहन उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही कंट्रोल रूम को भी अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।

वहीं, एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार का उद्देश्य डायल-112 सेवा की प्रतिक्रिया समय को बेहतर बनाना, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना है। इसी कड़ी में धनबाद पुलिस को 40 नई महिंद्रा बोलेरो उपलब्ध कराई गई हैं, जिन्हें विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी धनबाद पुलिस को 40 महिंद्रा बोलेरो मिल चुकी हैं। इसके अलावा पहले चरण में 115 बाइक उपलब्ध कराई गई थीं और अब जल्द ही करीब 45 से 50 नई मोटरसाइकिलें भी पुलिस बेड़े में शामिल होंगी। साथ ही सीएसआर के तहत पहले 30 बाइक भी उपलब्ध कराई गई थीं। इस तरह अब धनबाद पुलिस के पास कुल 80 महिंद्रा बोलेरो उपलब्ध हो चुकी हैं, जिससे पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

फ्लैग ऑफ कार्यक्रम के बाद सभी नए वाहन अपने-अपने निर्धारित थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किए गए। कार्यक्रम में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, जिले के सभी डीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports