,

धनबाद से सुल्तानगंज होते हुए देवघर तक ईएमयू ट्रेन चलाने की मांग, डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

JP Bharat Shareधनबाद: सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर राज्यसभा सांसद खीरू महतो के प्रतिनिधि सह जेआरयूसीसी सदस्य पिंटू कुमार सिंह ने सोमवार को पूर्व मध्य रेल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्रा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने धनबाद से सुल्तानगंज होते हुए देवघर तक ईएमयू ट्रेन…

JP Bharat Share

धनबाद: सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर राज्यसभा सांसद खीरू महतो के प्रतिनिधि सह जेआरयूसीसी सदस्य पिंटू कुमार सिंह ने सोमवार को पूर्व मध्य रेल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्रा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने धनबाद से सुल्तानगंज होते हुए देवघर तक ईएमयू ट्रेन का परिचालन शुरू करने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि धनबाद और आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण के लिए जाते हैं। परंपरा के अनुसार अधिकांश श्रद्धालु पहले सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर देवघर पहुंचते हैं, लेकिन धनबाद से सुल्तानगंज के लिए कोई सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पिंटू कुमार सिंह ने डीआरएम से आग्रह किया कि कम से कम सावन के दो महीने के लिए धनबाद–सुल्तानगंज–देवघर रूट पर एक ईएमयू ट्रेन का संचालन किया जाए, जिससे हजारों शिवभक्तों को सीधा लाभ मिल सके।

इस पर डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और धनबाद से सुल्तानगंज होते हुए देवघर तक ईएमयू ट्रेन चलाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

श्रद्धालुओं ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि यदि यह ट्रेन शुरू होती है तो सावन में यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक हो जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports