,

Dhanbad राजापुर कोलियरी में राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की नई शाखा का गठन, पदाधिकारियों की घोषणा

JP Bharat Shareधनबाद: राष्ट्रीय जनता कामगार संघ ने राजापुर कोलियरी में अपनी नई शाखा का गठन कर संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोमवार को केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय सचिव प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई शाखा का गठन किया गया और पदाधिकारियों व कार्यकारिणी समिति की…

JP Bharat Share

धनबाद: राष्ट्रीय जनता कामगार संघ ने राजापुर कोलियरी में अपनी नई शाखा का गठन कर संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोमवार को केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय सचिव प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई शाखा का गठन किया गया और पदाधिकारियों व कार्यकारिणी समिति की घोषणा की गई।

नवगठित शाखा में सुधिर कुमार यादव को अध्यक्ष, कैलास नोनिया एवं कामेश्वर भुईया को उपाध्यक्ष, सुबोध कुमार सिंह को सचिव, सुजित गोराई एवं दीपक कुमार सिंह को सह सचिव, सेयद राजा मुराद अख्तर को संगठन सचिव, नितिश कुमार को कोषाध्यक्ष तथा गुडू लाल केवट को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यकारिणी समिति में पंकज पाण्डे, मो. असलम अंसारी, दुखराम चौधरी, शिवमुनी भर, भादुन विश्वास, शुभम कुमार, भीम रावत, यम्पा दास, जगदेव तुरी, हारु रजवार और सुधीर कुमार साव को सदस्य बनाया गया।

संघ के महामंत्री आशनी सिंह ने प्रबंधन से अपील की कि औद्योगिक संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए नवगठित शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि नई शाखा श्रमिकों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और उद्योग में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports