,

शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर समाहरणालय में रक्तदान शिविर, 25 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

JP Bharat Shareधनबाद: दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्तदान…

JP Bharat Share

धनबाद: दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन उप विकास आयुक्त सन्नी राज एवं सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान के समान है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन जनसेवा, संघर्ष और वंचित समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा, ऐसे में उनकी स्मृति में रक्तदान करना सच्ची श्रद्धांजलि है।

शिविर में अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, एनडीसी दीपक कुमार दुबे सहित 25 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

कार्यक्रम में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, सदर अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. राकेश कुमार, एसएनएमएमसीएच ब्लड बैंक के एचओडी डॉ. बी.के. पांडेय समेत रेड क्रॉस, स्वास्थ्य विभाग और ब्लड बैंक से जुड़े कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के जनसेवा, मानवता और सामाजिक समर्पण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports