,

बीएलओ और सुपरवाइजरों को मिला प्रशिक्षण, 5 अगस्त से शुरू होगा दावा-आपत्ति चरण

JP Bharat Shareधनबाद: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत दावा एवं आपत्ति प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को न्यू टाउन हॉल में धनबाद विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का नेतृत्व निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल…

JP Bharat Share

धनबाद: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत दावा एवं आपत्ति प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को न्यू टाउन हॉल में धनबाद विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का नेतृत्व निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने किया।

प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ और सुपरवाइजरों को फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयसीमा के भीतर स्थल सत्यापन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

एसडीएम लोकेश बारंगे ने बीएलओ सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ के कार्यों की नियमित निगरानी और शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने जानकारी दी कि 5 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। वहीं 5 अगस्त से 3 अक्टूबर तक दावों एवं आपत्तियों का सत्यापन और निस्तारण किया जाएगा तथा 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

एसडीएम ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे निर्धारित अवधि के दौरान अपने मतदाता विवरण की जांच करें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में संबंधित बीएलओ के माध्यम से समय पर आवेदन करें।

इसी क्रम में बाघमारा एवं झरिया विधानसभा क्षेत्रों के बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए भी संबंधित क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports