, ,

गोविंदपुर-निरसा एलिवेटेड रोड पर भाकपा (माले) का प्रदर्शन, स्थानीय रोजगार की उठी मांग

JP Bharat Shareधनबाद: भाकपा (माले) धनबाद जिला कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर गोविंदपुर एवं निरसा में प्रस्तावित और निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड परियोजनाओं को लेकर एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया गया। धरना के माध्यम से निर्माण कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की…

JP Bharat Share

धनबाद: भाकपा (माले) धनबाद जिला कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर गोविंदपुर एवं निरसा में प्रस्तावित और निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड परियोजनाओं को लेकर एक दिवसीय महाधरना आयोजित किया गया। धरना के माध्यम से निर्माण कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता सुनिश्चित करने और स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव कॉमरेड बिन्दा पासवान ने की, जबकि संचालन विजय कुमार पासवान ने किया। धरना के बाद उपायुक्त, धनबाद के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि गोविंदपुर में एनएच-19 पर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिससे परियोजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही निर्माण कार्य के कारण प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं निरसा में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर मांग की गई कि इसकी डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) सार्वजनिक की जाए तथा निर्माण कार्य शुरू करने से पहले स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और नागरिक समितियों को विश्वास में लिया जाए। संगठन ने कहा कि भूमि उपयोग, निर्माण सामग्री रखने और अन्य व्यवस्थाओं में स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।

महाधरना को संबोधित करते हुए निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि एलिवेटेड रोड जैसी बड़ी परियोजनाएं जनता के पैसे से बनती हैं, इसलिए इनके निर्माण में पारदर्शिता और जनप्रतिनिधियों की निगरानी आवश्यक है। उन्होंने स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने, मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और सभी वैधानिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि विकास कार्य तभी सफल होते हैं जब उसमें जनता की भागीदारी सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शिलान्यास किया जाना चाहिए तथा गुणवत्ता की नियमित निगरानी होनी चाहिए। उन्होंने गोविंदपुर की जाम समस्या के स्थायी समाधान और निरसा में निर्माण के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की।

महाधरना में नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports