,

सीएमपीएफ कॉलोनी में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

JP Bharat Shareधनबाद: नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सीएमपीएफ कॉलोनी, धनबाद में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी सीमांत क्षेत्रों के बच्चों, युवाओं और महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति…

JP Bharat Share

धनबाद: नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सीएमपीएफ कॉलोनी, धनबाद में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी सीमांत क्षेत्रों के बच्चों, युवाओं और महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना था।

शिविर में फिजियोथेरेपी, ऑक्युपेशनल थेरेपी, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट द्वारा परामर्श सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। साथ ही प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी और जीवनशैली से जुड़े सुझाव भी दिए गए।

आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवारों को सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की गईं। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि समय पर जांच और सही परामर्श से कई गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है।

आयोजकों ने बताया कि नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक की इस संयुक्त पहल का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त जीवन जी सकें।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports