,

धनबाद जिला फुटबॉल लीग का शेड्यूल जारी, 18 अगस्त से अंडर-17 और 22 अगस्त से सीनियर लीग की शुरुआत

JP Bharat Shareधनबाद: जिला फुटबॉल संघ की बैठक बुधवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित की गई। बैठक में संघ के पदाधिकारियों, पंजीकृत क्लबों के सचिवों, मैनेजरों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान जिले में होने वाली फुटबॉल गतिविधियों पर चर्चा करते हुए आगामी धनबाद जिला फुटबॉल लीग का कार्यक्रम जारी किया गया। संघ…

JP Bharat Share

धनबाद: जिला फुटबॉल संघ की बैठक बुधवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित की गई। बैठक में संघ के पदाधिकारियों, पंजीकृत क्लबों के सचिवों, मैनेजरों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान जिले में होने वाली फुटबॉल गतिविधियों पर चर्चा करते हुए आगामी धनबाद जिला फुटबॉल लीग का कार्यक्रम जारी किया गया।

संघ के महासचिव मृदुल बोस ने बताया कि अंडर-17 बॉयज जिला फुटबॉल लीग का आयोजन धनबाद के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी स्वर्गीय अभिजीत गांगुली की स्मृति में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 18 अगस्त से होगी।

उन्होंने बताया कि 9 अगस्त से सुपर सिक्स मुकाबलों का आयोजन मैथन स्टेडियम में किया जाएगा। उद्घाटन मैच शाम 3:00 बजे टाटा फीडर सेंटर और एमपीएल स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला जाएगा।

वहीं, जिला सीनियर फुटबॉल लीग का आगाज 22 अगस्त से होगा। प्रतियोगिता के मुकाबले सिजुआ स्टेडियम, भितिया स्टेडियम, मैथन स्टेडियम, टाटा स्टेडियम और जगजीवन नगर मैदान में आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में महासचिव मृदुल बोस, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन, उपाध्यक्ष डॉ. विकास रमन, संयुक्त सचिव उदय मिश्रा, विक्रम सिंह, सहायक सचिव सुनील मिश्रा, संतोष रजक, जिला संयोजिका रिंकी कुमारी सहित विभिन्न क्लबों के सचिव और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports