,

IIT (ISM) में नए मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन, छात्रों को मतदाता पंजीकरण की दी गई जानकारी

JP Bharat Shareधनबाद: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय की ओर से संस्थान के विभिन्न छात्रावासों में नए मतदाताओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान भारत निर्वाचन आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची…

JP Bharat Share

धनबाद: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय की ओर से संस्थान के विभिन्न छात्रावासों में नए मतदाताओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान भारत निर्वाचन आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना है।

अभियान के दौरान उन विद्यार्थियों को विशेष रूप से जागरूक किया गया, जो 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। उन्हें नए मतदाता के रूप में पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया समझाई गई तथा फॉर्म-6 भरने, ऑनलाइन आवेदन, आवश्यक दस्तावेज और समय पर पंजीकरण के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में छात्रों को लोकतंत्र में मतदान की भूमिका और मतदाता बनने के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अभियान के दौरान छात्रावासों में जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जहां विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न सवालों के जवाब प्राप्त किए। संस्थान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को मतदाता सूची से जोड़ना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports