,

बूट बाड़ी इको पार्क में तबादले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, वार्ता के बाद ऑपरेटरों को मिला राहत का भरोसा

JP Bharat Shareपंचेत/एग्यारकुंड: बीसीसीएल (BCCL) एरिया-12 के चांच पंचायत स्थित बूट बाड़ी इको पार्क में कार्यरत पंप ऑपरेटरों के अचानक तबादले के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय श्रमिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान करीब चार घंटे तक पंप संचालन पूरी तरह बंद रहा, जिससे कार्य प्रभावित हुआ। बाद में प्रबंधन…

JP Bharat Share

पंचेत/एग्यारकुंड: बीसीसीएल (BCCL) एरिया-12 के चांच पंचायत स्थित बूट बाड़ी इको पार्क में कार्यरत पंप ऑपरेटरों के अचानक तबादले के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय श्रमिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान करीब चार घंटे तक पंप संचालन पूरी तरह बंद रहा, जिससे कार्य प्रभावित हुआ। बाद में प्रबंधन के साथ हुई वार्ता के बाद ऑपरेटरों को यथावत कार्य पर बनाए रखने का आश्वासन मिलने पर आंदोलन समाप्त कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, आर. के. कंस्ट्रक्शन के तहत पिछले नौ वर्षों से अधिक समय से कार्यरत संतोष महतो और नुनु बाबू सिंह को अचानक दूसरे स्थान पर भेजने का मौखिक आदेश दिया गया था। इस निर्णय का स्थानीय श्रमिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए इसे अनुचित बताया।

यह प्रदर्शन एग्यारकुंड प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि वर्षों से सेवा दे रहे कर्मियों का बिना उचित कारण तबादला नहीं किया जाए और श्रमिकों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आर. के. कंस्ट्रक्शन के वरिष्ठ अधिकारियों ने दूरभाष के माध्यम से आंदोलनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दोनों पंप ऑपरेटर पहले की तरह बूट बाड़ी इको पार्क में ही अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। इस आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया और पंप संचालन फिर से शुरू हुआ।

प्रदर्शन के बाद प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने प्रबंधन को एक लिखित मांग पत्र सौंपते हुए श्रमिकों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने की मांग की।

इस मौके पर रूस्तम पासवान, मनोज रजक, माया देवी, संतोष महतो, नुनु बाबू सिंह, भोला राम महतो, संजू बाउरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, श्रमिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports