,

कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 संपन्न, धनबाद बना ओवरऑल चैंपियन

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद पुलिस केंद्र स्थित सभागार में आयोजित तीन दिवसीय कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में धनबाद और बोकारो जिले के पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने विभिन्न तकनीकी, वैज्ञानिक और व्यावसायिक विषयों में अपनी कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद पुलिस केंद्र स्थित सभागार में आयोजित तीन दिवसीय कोयला क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में धनबाद और बोकारो जिले के पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने विभिन्न तकनीकी, वैज्ञानिक और व्यावसायिक विषयों में अपनी कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ओवरऑल जिला चैंपियनशिप में धनबाद ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बोकारो उपविजेता रहा।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा थे। उनके साथ एसएसपी प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, एडिशनल एसपी (चास) वेदांत शंकर सहित धनबाद एवं बोकारो के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि पुलिस ड्यूटी मीट का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों की वैज्ञानिक अनुसंधान क्षमता, तकनीकी दक्षता और पेशेवर कार्यकुशलता को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल का तकनीकी रूप से दक्ष होना बेहद जरूरी है। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

एसएसपी प्रभात कुमार ने आयोजन की सफलता के लिए विशेषज्ञ टीम, निर्णायकों, आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन पुलिसकर्मियों को नई तकनीक सीखने, अनुभव साझा करने और जांच संबंधी कौशल विकसित करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।

तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में फोरेंसिक साइंस, मेडिको-लीगल, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, लॉ एवं कोर्ट जजमेंट, फिंगर प्रिंट, लिफ्टिंग-पैकिंग एवं फॉरवर्डिंग, ऑब्जर्वेशन टेस्ट, पुलिस पोर्ट्रेट, कंप्यूटर अवेयरनेस, पुलिस फोटोग्राफी, डॉग स्क्वायड और एंटी-सबोटाज चेक जैसे विषयों पर लिखित, मौखिक और प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की गईं।

ओवरऑल इंडिविजुअल चैंपियनशिप में शैलेन्द्र पासवान विजेता बने, जबकि मंजीत कुमार उपविजेता रहे। राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट के लिए कोयला क्षेत्र की टीम का भी चयन किया गया, जिसमें कई पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल हैं। ये प्रतिभागी अब राज्य स्तर पर कोयला क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

समापन समारोह के दौरान रांची से आई सीआईडी, एटीएस और एफएसएल की विशेषज्ञ टीम को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी, सार्जेंट मेजर अवधेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports