,

धनबाद पुलिस केंद्र को मिला आधुनिक मुख्य प्रवेश द्वार, आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया उद्घाटन

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद पुलिस केंद्र को शुक्रवार को एक नई पहचान मिली, जब नवनिर्मित भव्य मुख्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एस. मोहम्मद याकूब सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद पुलिस केंद्र को शुक्रवार को एक नई पहचान मिली, जब नवनिर्मित भव्य मुख्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एस. मोहम्मद याकूब सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

करीब 20 फीट ऊंचा और 37 फीट चौड़ा यह आधुनिक मुख्य द्वार अपनी आकर्षक बनावट और अत्याधुनिक लाइटिंग के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। विशेष रूप से रात के समय इसकी रोशनी और डिजाइन पुलिस लाइन परिसर की सुंदरता में चार चांद लगा रही है।

मुख्य द्वार के निर्माण के लिए तमिलनाडु से कुशल कारीगरों को बुलाया गया था। इसके निर्माण में पारंपरिक सीमेंट और सरिया के साथ एसीपी (Aluminium Composite Panel), स्टेनलेस स्टील और अक्रेलिक लाइटिंग जैसी आधुनिक सामग्रियों का उपयोग किया गया है। इससे यह प्रवेश द्वार मजबूत होने के साथ-साथ आकर्षक और आधुनिक स्वरूप में तैयार हुआ है।

उद्घाटन के दौरान अधिकारियों ने कहा कि यह मुख्य द्वार केवल पुलिस केंद्र का प्रवेश मार्ग नहीं, बल्कि धनबाद पुलिस की आधुनिक सोच, अनुशासन और बेहतर आधारभूत संरचना का प्रतीक भी है। इसके निर्माण से पुलिस लाइन परिसर की गरिमा और पहचान दोनों को नई मजबूती मिली है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports