,

Dhanbad:छात्रों के समर्थन में 10 अगस्त को विधानसभा घेराव करेगी भाजयुमो : नित्यानंद मंडल

JP Bharat Shareधनबाद: भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को गांधी सेवा सदन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने राज्य में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन की घोषणा की। नित्यानंद मंडल ने आरोप लगाया कि राज्य में भर्ती परीक्षाओं…

JP Bharat Share

धनबाद: भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को गांधी सेवा सदन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने राज्य में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन की घोषणा की।

नित्यानंद मंडल ने आरोप लगाया कि राज्य में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता और पेपर लीक के मामलों से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र इन मामलों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है।

उन्होंने परीक्षा आयोजन को लेकर टीडीपीएल कंपनी की भूमिका पर भी सवाल उठाए और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग भी की।

नित्यानंद मंडल ने कहा कि छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए 10 अगस्त को पूरे राज्य से भाजयुमो कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे और विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि संगठन छात्रों की मांगों के समर्थन में उनके साथ खड़ा रहेगा।

प्रेस वार्ता में नित्यानंद मंडल के अलावा तमाल राय, नीरज शर्मा, जीत सोनी, अभय चंद्रवंशी समेत अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports