,

झरिया में छात्राओं ने राखी बांधकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

JP Bharat Shareझरिया: रक्षाबंधन से पहले इंदिरा चौक के पास गुरुवार को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने वाहन चालकों को राखी बांधकर यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने का संकल्प दिलाया। जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित अभियान में…

JP Bharat Share

झरिया: रक्षाबंधन से पहले इंदिरा चौक के पास गुरुवार को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने वाहन चालकों को राखी बांधकर यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने का संकल्प दिलाया।

जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित अभियान में 40 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने बिना हेलमेट बाइक चलाने और बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले लोगों को रोककर राखी, तिलक और फूल-माला के साथ सुरक्षा का संदेश दिया।

छात्राओं ने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का नियमित इस्तेमाल करने की अपील की। उनका कहना था कि सड़क पर छोटी-सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और कीमती जिंदगियां बचाना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports