,

jharkhand मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

JP Bharat Shareरांची : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस दौरान रक्षाबंधन की परंपरा और भाई-बहन के स्नेहपूर्ण रिश्ते की खूबसूरत झलक देखने को मिली। बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि और उज्ज्वल जीवन की…

JP Bharat Share

रांची : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इस दौरान रक्षाबंधन की परंपरा और भाई-बहन के स्नेहपूर्ण रिश्ते की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि और उज्ज्वल जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अपनत्व का संदेश देखने को मिला। रक्षाबंधन का यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports