धनबाद: बलियापुर प्रखंड अंतर्गत मुकुन्दा हरि मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी हरिचरण महतो की धर्मपत्नी पानु देवी के निधन पर भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी उनके हुचुकटांड़ स्थित आवास पहुंचीं।
इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत पानु देवी के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दुख की इस घड़ी में परिजनों के साथ खड़े रहने की बात कही।
तारा देवी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
ॐ शांति 🙏🏻
















