,

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा- ‘आप हमेशा याद आएंगे’

JP Bharat Shareगिरिडीह: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत मंत्री के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सोनू के निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम…

JP Bharat Share

गिरिडीह: झारखंड के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत मंत्री के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सोनू के निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई देने के लिए कई राजनीतिक नेता गिरिडीह पहुंचे। इनमें मंत्री हफीजुल अंसारी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, विधायक मथुरा महतो और धनबाद सांसद ढुल्लू महतो समेत अन्य नेता शामिल रहे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोनू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपनी व्यक्तिगत क्षति बताया। उन्होंने कहा कि इस दुखद समाचार को स्वीकार करना उनके लिए बेहद कठिन है। सोनू का अचानक चले जाना उनके जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना आसान नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू उनके लिए केवल राजनीतिक सहयोगी या वरिष्ठ साथी नहीं थे, बल्कि बड़े भाई के समान थे। उन्होंने कहा कि सोनू हमेशा स्नेह, मार्गदर्शन और मुश्किल परिस्थितियों में मजबूती से साथ खड़े रहने वाले व्यक्तित्व थे। उनके साथ बिताए पल और उनसे मिली सीख हमेशा याद रहेंगी।

बताया गया कि रात करीब 12 बजे सुदिव्य कुमार सोनू की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। सीने में तेज दर्द के बाद उन्हें देर रात करीब 2 बजे गिरिडीह के मर्सी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम ने उपचार के प्रयास किए, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर बनी रही। तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झारखंड की राजनीति में शोक की लहर है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों ने उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports