, ,

भूली में अखिल भारतीय नाट्य महोत्सव की तैयारियां तेज, पंकज सिंह को मिली आयोजन की जिम्मेदारी

JP Bharat Shareधनबाद/भूली: भूली में नवंबर माह में प्रस्तावित अखिल भारतीय नाट्य महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कला निकेतन के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से कलाकारों के शामिल होने की उम्मीद है। महोत्सव की तैयारियों को लेकर कला निकेतन में एक बैठक आयोजित की…

JP Bharat Share

धनबाद/भूली: भूली में नवंबर माह में प्रस्तावित अखिल भारतीय नाट्य महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कला निकेतन के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से कलाकारों के शामिल होने की उम्मीद है।

महोत्सव की तैयारियों को लेकर कला निकेतन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवसंकल्प मंच के अध्यक्ष पंकज सिंह को सर्वसम्मति से कार्यक्रम प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। आयोजन की व्यवस्थाओं और कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी अब उनकी देखरेख में आगे बढ़ाई जाएगी।

बैठक में बताया गया कि नवसंकल्प मंच को महोत्सव में सहयोगी संस्था के रूप में शामिल किया गया है। मंच की ओर से आयोजन में जिम्मेदारी दिए जाने और सहयोगी के रूप में शामिल किए जाने पर वशिष्ठ प्रसाद सिन्हा के प्रति आभार जताया गया।

बैठक में नवसंकल्प मंच की ओर से पंकज सिंह, मानस रंजन पाल, जितेंद्र कुमार, संतोष सिंह, मिथलेश सिंह और प्रदीप सिंह उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय नाट्य महोत्सव को लेकर स्थानीय कला प्रेमियों में उत्साह बढ़ रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले कलाकारों की प्रस्तुतियां भूली के सांस्कृतिक वातावरण को और समृद्ध करेंगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports