, ,

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर धनबाद डीसी और एसएसपी ने दी श्रद्धांजलि

JP Bharat Shareधनबाद/गिरिडीह: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर धनबाद के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार गिरिडीह स्थित उनके आवास पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने दिवंगत मंत्री के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर…

JP Bharat Share

धनबाद/गिरिडीह: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर धनबाद के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार गिरिडीह स्थित उनके आवास पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने दिवंगत मंत्री के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के असमय निधन का समाचार बेहद दुखद है। उन्होंने दिवंगत मंत्री को समर्पित जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए लगातार कार्य किया। उनका निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।

धनबाद डीसी और एसएसपी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports