,

धनबाद में आर्यन केल्विन की फैन मीट में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ मंच तक पहुंची भीड़

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में रविवार को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आर्यन केल्विन की फैन मीट के दौरान भारी भीड़ के बीच अव्यवस्था की स्थिति बन गई। आर्यन की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। भीड़ बढ़ने के बाद सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में रविवार को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आर्यन केल्विन की फैन मीट के दौरान भारी भीड़ के बीच अव्यवस्था की स्थिति बन गई। आर्यन की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। भीड़ बढ़ने के बाद सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे और बांस की बैरिकेडिंग टूट गई और कई प्रशंसक मंच के करीब पहुंच गए।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले पुलिस-प्रशासन की ओर से राजकीय शोक का हवाला देते हुए डीजे और लाउडस्पीकर बंद कराए गए। आयोजकों को बिना संगीत और साउंड सिस्टम के कार्यक्रम जारी रखने को कहा गया। इसके बावजूद प्रशंसकों का उत्साह कम नहीं हुआ।

इसी दौरान कुछ लोगों ने मंच पर पहुंचने की कोशिश की। उन्हें रोकने के लिए बाउंसर और सुरक्षाकर्मी तैनात थे, लेकिन भीड़ का दबाव बढ़ने के बाद सुरक्षा घेरा कमजोर पड़ गया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मंच के पास पहुंच गए, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

बताया गया कि फैन मीट में धनबाद के अलावा झारखंड के अन्य जिलों और पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में युवा पहुंचे थे। भारी भीड़ को नियंत्रित करने में आयोजकों और सुरक्षाकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports