,

Dhanbad:शोध और नवाचार में डॉ. स्वरूप कुमार मंडल को प्रतिष्ठित सम्मान, ‘बेस्ट यंग रिसर्चर अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया

JP Bharat Shareधनबाद: इंजीनियरिंग और मटीरियल्स रिसर्च के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए धनबाद के दामोदरपुर निवासी डॉ. स्वरूप कुमार मंडल को ‘ज़ेवियर एक्सीलेंस अवॉर्ड–2026’ के तहत ‘बेस्ट यंग रिसर्चर अवॉर्ड–2026’ से सम्मानित किया गया है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। डॉ. मंडल ने शोध, नवाचार और अकादमिक…

JP Bharat Share

धनबाद: इंजीनियरिंग और मटीरियल्स रिसर्च के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए धनबाद के दामोदरपुर निवासी डॉ. स्वरूप कुमार मंडल को ‘ज़ेवियर एक्सीलेंस अवॉर्ड–2026’ के तहत ‘बेस्ट यंग रिसर्चर अवॉर्ड–2026’ से सम्मानित किया गया है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

डॉ. मंडल ने शोध, नवाचार और अकादमिक क्षेत्र में अपने निरंतर प्रयासों के जरिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके कार्यों को युवा शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

सम्मान मिलने पर ज़ेवियर इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट के प्रति आभार जताया गया। वहीं, राष्ट्रीय सूड़ी समाज की ओर से डॉ. स्वरूप कुमार मंडल को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह उपलब्धि डॉ. मंडल के व्यक्तिगत शोध एवं अकादमिक करियर के साथ-साथ धनबाद और समाज के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. मंडल भविष्य में भी शोध और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports