धनबाद: मिशन हैप्पी धनबाद ट्रस्ट की ओर से ‘सर्व धर्म मेलजोल अभियान’ के तहत ‘मिशन ब्लड डोनेशन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान को बढ़ावा देने के साथ जरूरतमंद मरीजों की मदद और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।
आयोजकों ने लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने और जरूरत के समय एक-दूसरे की मदद करने की अपील की। कार्यक्रम में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली।
















