,

BCCL की CCC बैठक में उत्पादन बढ़ाने और खदान विस्तार पर मंथन, विस्थापन व श्रमिक हितों पर भी चर्चा

JP Bharat Shareधनबाद: BCCL मुख्यालय कोयला भवन में 15 सितंबर 2026 को केंद्रीय सलाहकार समिति (CCC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता BCCL के CMD मनोज कुमार अग्रवाल ने की। इसमें बाघमारा विधायक एवं समिति सदस्य शत्रुघ्न महतो समेत विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में BCCL के उत्पादन, उत्पादकता, लाभप्रदता…

JP Bharat Share

धनबाद: BCCL मुख्यालय कोयला भवन में 15 सितंबर 2026 को केंद्रीय सलाहकार समिति (CCC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता BCCL के CMD मनोज कुमार अग्रवाल ने की। इसमें बाघमारा विधायक एवं समिति सदस्य शत्रुघ्न महतो समेत विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में BCCL के उत्पादन, उत्पादकता, लाभप्रदता और परिचालन क्षमता को बेहतर बनाने से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। खदानों में मशीनों की उपलब्धता और उनके बेहतर उपयोग, आवश्यकता के अनुसार एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में HEMM मशीनों के स्थानांतरण तथा कुशल मैनपावर और ऑपरेटरों की उपलब्धता पर चर्चा हुई।

खदान विस्तार और विस्थापन पर भी चर्चा

बैठक में खदानों के विस्तार के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता और उससे जुड़े विस्थापन के मामलों को भी उठाया गया। विभिन्न परियोजनाओं में कामकाज को सुचारु बनाए रखने, संभावित समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया।

श्रमिक हितों के मुद्दे उठाए

CCC सदस्यों ने श्रमिकों से जुड़े विभिन्न कल्याणकारी और हितकारी मुद्दों को भी बैठक में रखा। CMD ने संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समाधान की दिशा में कदम उठाने का भरोसा दिया।

बैठक में BCCL की परिचालन क्षमता और कार्यकुशलता को मजबूत करने के लिए समयबद्ध कार्रवाई पर भी जोर दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports