,

डीएसपीएमयू अखड़ा में करम पर्व की पूर्व संध्या पर सजा पारंपरिक रंग, मांदर की थाप पर थिरके विद्यार्थी

JP Bharat Shareरांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के अखड़ा में शनिवार को करम पर्व की पूर्व संध्या पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक आदिवासी परिधान में मांदर की थाप पर नृत्य कर झारखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक पेश की। कार्यक्रम की शुरुआत अखड़ा परिसर…

JP Bharat Share

रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के अखड़ा में शनिवार को करम पर्व की पूर्व संध्या पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक आदिवासी परिधान में मांदर की थाप पर नृत्य कर झारखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक पेश की।

कार्यक्रम की शुरुआत अखड़ा परिसर में पाहन द्वारा विधि-विधान से करम देवता की पूजा के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने संथाली, कुड़माली, मुंडारी और नागपुरी समेत विभिन्न भाषाओं में लोकगीत एवं पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए।

ढोल-नगाड़े और मांदर की गूंज के बीच विद्यार्थियों ने सामूहिक लोकनृत्य प्रस्तुत किया, जिससे पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया। पारंपरिक वेशभूषा में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने करम पर्व के महत्व के साथ प्रकृति, परंपरा और सामुदायिक एकता का संदेश भी दिया। अखड़ा परिसर में झारखंडी लोक संस्कृति और आदिवासी परंपराओं की रंगीन छटा देखने को मिली।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports