वाराणसी में 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मुठभेड़ में मौत

JP Bharat Shareवाराणसी/रांची: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार सुबह यूपी एटीएस और पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में झारखंड के प्रतिबंधित संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के पास हुई कार्रवाई में गोली लगने…

JP Bharat Share

वाराणसी/रांची: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार सुबह यूपी एटीएस और पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में झारखंड के प्रतिबंधित संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के पास हुई कार्रवाई में गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

30 लाख रुपये का इनाम था

पुलिस और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बृजेश गंझू पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसमें झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख रुपये और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से 5 लाख रुपये का इनाम शामिल था। वह NIA के कई मामलों में वांछित बताया गया था।

मुठभेड़ में हुई फायरिंग

पुलिस के अनुसार, एटीएस को बृजेश के बाइक से जाने की सूचना मिली थी। टीम ने रामनगर क्षेत्र में उसे रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में बृजेश को गोली लगी। घटनास्थल से हथियार बरामद किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगने की जानकारी रिपोर्टों में दी गई है। मामले में पुलिस और एटीएस की आगे की जांच जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports