पटना: लोकसेवक आवास में ‘बिहार गति’ के तहत ₹100 करोड़ से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने को लेकर चर्चा हुई।
अधिकारियों को विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की लगातार निगरानी और किसी भी स्तर पर आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
















