पटना: बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने पटना स्थित आवास पर पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य के विकास, जनहित और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित और प्रभावी समाधान को लेकर आवश्यक कदम उठाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, राज्य के विकास और आम लोगों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की भी उपस्थिति रही।
















