,

लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में स्व. रानी देवी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

JP Bharat Shareधनबाद: लोहारबरवा रोड, आसनडाबर (टुंडी रोड) स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में मंगलवार को धनबाद कांग्रेस एसी विभाग के नगर अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी की मां स्वर्गीय रानी देवी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में अजय कुमार…

JP Bharat Share

धनबाद: लोहारबरवा रोड, आसनडाबर (टुंडी रोड) स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में मंगलवार को धनबाद कांग्रेस एसी विभाग के नगर अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी की मां स्वर्गीय रानी देवी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में अजय कुमार चौधरी सहित उनके परिवार के सदस्यों सावित्री देवी, संजय चौधरी, अंजू चौधरी, ऋषिका चौधरी, शिवांशी चौधरी, स्वास्तिक राज चौधरी, कुश कुमार रंजन चौधरी समेत अन्य परिजनों ने स्वर्गीय रानी देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद दिया।

पुण्यतिथि के अवसर पर अजय कुमार चौधरी और उनके परिवार ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को अपने हाथों से भोजन कराया। परिवार के सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान आश्रम का माहौल भावुक और आत्मीय नजर आया।

अजय कुमार चौधरी ने कहा कि उनकी मां स्वर्गीय रानी देवी की पुण्यतिथि हर वर्ष लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के बीच आकर उन्हें आत्मीयता और संतोष का अनुभव होता है। बुजुर्गों की सेवा और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना उनके परिवार के लिए भावुक अनुभव है।

कार्यक्रम के दौरान आश्रम के बुजुर्गों ने स्वर्गीय रानी देवी को याद करते हुए परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, संवेदना और बुजुर्गों के प्रति सम्मान का संदेश भी दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports