,

झारखंड में डीप डिप्रेशन का असर, अगले तीन दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

JP Bharat Shareरांची: बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन झारखंड के मौसम को प्रभावित कर रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और 23 सितंबर की रात तक उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट के बीच से गुजरने की संभावना है। इसके प्रभाव से…

JP Bharat Share

रांची: बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन झारखंड के मौसम को प्रभावित कर रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और 23 सितंबर की रात तक उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट के बीच से गुजरने की संभावना है। इसके प्रभाव से झारखंड में बारिश, गरज-वज्रपात और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के 23 सितंबर के अपडेट के अनुसार, आज राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज और वज्रपात की संभावना है। 23 सितंबर को झारखंड में भारी बारिश, जबकि 24 सितंबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 25 और 26 सितंबर को भी कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

23 सितंबर: दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद समेत कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

24 सितंबर: दक्षिणी और मध्य झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान गरज-वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

25 सितंबर: राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 26 सितंबर को भी भारी बारिश और गरज-वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है।

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज बारिश और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports