धनबाद, 24 सितंबर 2026: क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रयागराज में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पदक हासिल किए। प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 23 सितंबर तक विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, प्रयागराज में किया गया।
अंडर-14 बालक वर्ग में हिमांशु राजवार ने टीम-A के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं मोहम्मद सुफियान नफीस ने टीम-B तथा अमन मरांडी और परिमल लायेक ने टीम-C के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। विद्यालय के अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खेल भावना और उत्साह का प्रदर्शन किया।
पदक विजेता खिलाड़ियों को सीबीएसई प्रयागराज के क्षेत्रीय अधिकारी अनिल कुमार जैन ने पदक प्रदान किए।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शमीम अहमद और सचिव बेगम शमीम ने खिलाड़ियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों और प्रशिक्षक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डायरेक्टर Isa Shamim ने खिलाड़ियों की सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय पढ़ाई के साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए लगातार अवसर और प्रोत्साहन देता रहेगा।
प्राचार्या विजेता दास ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेना, चुनौतियों का सामना करना और खेल भावना बनाए रखना भी खिलाड़ियों की बड़ी उपलब्धि है।
इस सफलता में विद्यालय के पीटीआई शिव कुमार महतो के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की भी सराहना की गई। विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
















