,

दो दिनों की भारी बारिश की चेतावनी से अग्नि प्रभावित इलाकों में बढ़ी चिंता

JP Bharat Shareबस्ताकोला: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी के बीच झरिया कोयलांचल के अग्नि प्रभावित और भू-धंसान संभावित इलाकों में रहने वाले परिवारों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 24 सितंबर को राज्य में बहुत भारी बारिश और 25 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज-चमक की चेतावनी…

JP Bharat Share

बस्ताकोला: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी के बीच झरिया कोयलांचल के अग्नि प्रभावित और भू-धंसान संभावित इलाकों में रहने वाले परिवारों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 24 सितंबर को राज्य में बहुत भारी बारिश और 25 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज-चमक की चेतावनी जारी की है।

बस्ताकोला सात नंबर बस्ती, लिलोरी पथरा, कामिनी कल्याण मोहल्ला समेत कई कोलियरी क्षेत्रों में भूमिगत आग और पुरानी खनन गतिविधियों के कारण जमीन की स्थिरता को लेकर पहले से चिंता बनी हुई है। बारिश के दौरान पानी जमीन के भीतर जाने से संवेदनशील स्थानों पर स्थिति और चुनौतीपूर्ण होने की आशंका रहती है। धनबाद में हाल के दिनों में भू-धंसान की घटनाएं भी सामने आई हैं।

पुनर्वास की धीमी प्रक्रिया से नाराजगी

प्रभावित परिवारों का आरोप है कि खतरनाक इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की पुनर्वास प्रक्रिया अभी भी धीमी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, समय-समय पर संवेदनशील क्षेत्रों को खाली करने के लिए नोटिस दिए जाते हैं, लेकिन कई परिवार अभी भी सुरक्षित स्थानों पर स्थायी पुनर्वास का इंतजार कर रहे हैं।

कुछ परिवार रैयती जमीन और मकान के उचित मुआवजे की मांग को लेकर पुनर्वास प्रक्रिया से असंतुष्ट हैं। वहीं कई लोगों को रोजगार, बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की सुरक्षा को लेकर भी चिंता है।

निगरानी बढ़ाने की मांग

भारी बारिश की चेतावनी के बीच स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन से अग्नि प्रभावित तथा संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान संभावित गोफ और भू-धंसान वाले स्थानों की पहचान कर वहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports