,

बंद मुहाना दोबारा खुलते ही पहुंची CISF, गणेशपुर में कराई गई भराई

JP Bharat Shareबरोरा: बीसीसीएल के बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी में बंद पड़े मुहानों को दोबारा खोलकर कथित रूप से अवैध कोयला उत्खनन किए जाने की सूचना पर बुधवार को CISF ने कार्रवाई की। टीम ने गणेशपुर बस्ती के पीछे खुले मुहाने की JCB से भराई कराकर उसे बंद कराया। जानकारी के अनुसार, बरमसिया स्थित…

JP Bharat Share

बरोरा: बीसीसीएल के बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी में बंद पड़े मुहानों को दोबारा खोलकर कथित रूप से अवैध कोयला उत्खनन किए जाने की सूचना पर बुधवार को CISF ने कार्रवाई की। टीम ने गणेशपुर बस्ती के पीछे खुले मुहाने की JCB से भराई कराकर उसे बंद कराया।

जानकारी के अनुसार, बरमसिया स्थित 4-ए पेच और गणेशपुर बस्ती के पीछे बंद पड़े मुहानों को कुछ समय पहले बंद कराया गया था। बाद में इन्हें दोबारा खोल दिए जाने की सूचना मिलने पर CISF जवान मौके पर पहुंचे और दोनों स्थानों का निरीक्षण किया।

गणेशपुर के पीछे खुले मुहाने को मशीन की मदद से बंद करा दिया गया। वहीं, बरमसिया 4-ए पेच के मुहाने की भी जांच की गई, लेकिन लगातार हो रही तेज बारिश के कारण वहां भराई का काम नहीं हो सका। बारिश के बीच भी CISF की टीम मौके पर मौजूद रही।

बताया गया कि बंद कराए गए मुहानों को दोबारा खोलने की घटना के बाद CISF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध खनन की गतिविधि को रोकने का प्रयास किया। मामले में आगे की निगरानी भी की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports