,

निरसा जीटी रोड पर बाइक और स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर घायल

JP Bharat Shareनिरसा: निरसा थाना क्षेत्र के गोपालगंज के पास शुक्रवार दोपहर जीटी रोड पर बाइक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कंचनडीह निवासी बाइक सवार शकील खान और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार, शकील खान अपने…

JP Bharat Share

निरसा: निरसा थाना क्षेत्र के गोपालगंज के पास शुक्रवार दोपहर जीटी रोड पर बाइक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कंचनडीह निवासी बाइक सवार शकील खान और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा।

जानकारी के अनुसार, शकील खान अपने दोस्त के साथ बाइक से जीटी रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की। सूचना मिलने पर निरसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटनास्थल निरसा थाना से कुछ दूरी पर बताया जा रहा है। पुलिस ने क्रेन की मदद से झाड़ियों में फंसे बाइक और स्कॉर्पियो को बाहर निकलवाया।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ और स्कॉर्पियो की रफ्तार कितनी थी, पुलिस इन बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports