फॉर्म-6 विवाद के बीच चुनाव आयोग की बैठक, ECI ने कहा- फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं

JP Bharat Shareनई दिल्ली: फॉर्म-6 और SIR को लेकर चल रहे विवाद के बीच चुनाव आयोग की अहम बैठक हुई। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी मौजूद रहे। बैठक में नए मतदाताओं के लिए Form-6/Form-8 के साथ अतिरिक्त घोषणा-पत्र यानी Annexure-D लिए जाने…

JP Bharat Share

नई दिल्ली: फॉर्म-6 और SIR को लेकर चल रहे विवाद के बीच चुनाव आयोग की अहम बैठक हुई। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी मौजूद रहे।

बैठक में नए मतदाताओं के लिए Form-6/Form-8 के साथ अतिरिक्त घोषणा-पत्र यानी Annexure-D लिए जाने के मुद्दे पर चर्चा हुई। चुनाव आयोग का कहना है कि मूल Form-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। Annexure-D को SIR के तहत अलग से लिया जाने वाला अतिरिक्त घोषणा-पत्र बताया गया है।

क्या है पूरा विवाद?

विवाद इस बात को लेकर है कि SIR से संबंधित अतिरिक्त जानकारी को Form-6 में बदलाव माना जाए या इसे अलग Annexure-D के तौर पर देखा जाए। ECI का आधिकारिक पक्ष है कि Form-6 अपने मौजूदा स्वरूप में ही है और Annexure-D अलग प्रक्रिया का हिस्सा है।

मीडिया रिपोर्टों में यह भी सामने आया था कि चुनाव आयुक्तों की ओर से Form-6 में SIR से जुड़े सवालों को शामिल करने को लेकर आपत्ति जताई गई थी। हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया है कि Form-6 में संशोधन नहीं हुआ है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports