, ,

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता से सामाजिक विकास को मिलेगी गति : गुप्तेश्वर शर्मा

JP Bharat Shareझरिया: झरिया स्थित आरएस प्लेस में झारखंड विश्वकर्मा कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, समाज से जुड़ी समस्याओं पर सामूहिक रूप से काम करने और आपसी सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता महेशनाथ कुमार शर्मा ने की। जिला अध्यक्ष गुप्तेश्वर शर्मा, जिला मंत्री…

JP Bharat Share

झरिया: झरिया स्थित आरएस प्लेस में झारखंड विश्वकर्मा कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, समाज से जुड़ी समस्याओं पर सामूहिक रूप से काम करने और आपसी सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।

बैठक की अध्यक्षता महेशनाथ कुमार शर्मा ने की। जिला अध्यक्ष गुप्तेश्वर शर्मा, जिला मंत्री पंकज कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा और वरीय उपाध्यक्ष शंकर सुमन शर्मा के नेतृत्व में झरिया प्रखंड कमेटी का गठन किया गया।

सर्वसम्मति से गणेश शर्मा को प्रखंड अध्यक्ष, दिनेश शर्मा को उपाध्यक्ष, विजय विश्वकर्मा को सचिव, विनय शर्मा को कोषाध्यक्ष और विक्की शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

समाज के विकास पर दिया जोर

जिला अध्यक्ष गुप्तेश्वर शर्मा ने कहा कि समाज की मजबूती एकता, मेहनत और आपसी सहयोग से संभव है। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़कर सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए काम करने की बात कही।

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज के लोगों के साथ बेहतर संपर्क स्थापित करने और संगठन के कार्यों को निष्ठा व पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही आपसी मतभेदों को दूर रखकर समाजहित में मिलकर काम करने की अपील की।

बैठक में तोपचांची प्रखंड सचिव वैद्यनाथ शर्मा, इतवारी शर्मा, धनबाद प्रखंड कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा, विनोद शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, परमानंद शर्मा सहित बढ़ई एवं विश्वकर्मा समाज के कई लोग मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports