धनबाद: जिले की पुलिसिंग व्यवस्था में शनिवार को बड़ा बदलाव किया गया। एसएसपी प्रभात कुमार ने कई थाना और ओपी प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी?
- अभिषेक तिवारी — घनुआडीह थाना प्रभारी
- ब्रजकिशोर सिंह — कालूबथान ओपी प्रभारी
- शिल्पी भगत — MPL ओपी प्रभारी
- कमलेश्वर कुमार — ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी
- एसआई शिव शंकर — मुनीडीह ओपी प्रभारी
- विष्णु गोस्वामी — खरखरी ओपी प्रभारी
- गिरधारी गोपाल — तिसरा थाना प्रभारी
एसएसपी के आदेश के बाद सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से इस फेरबदल का उद्देश्य संबंधित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाना बताया गया है।
















