,

बरवाअड्डा में बेकाबू ट्रेलर दुकान में घुसा, चाय-लिट्टी की दुकान जमींदोज; 4 बाइक क्षतिग्रस्त

JP Bharat Shareधनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहारबरवा स्थित सर्विस रोड पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित चाय-लिट्टी की दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पास में खड़ी चार मोटरसाइकिलें भी नुकसानग्रस्त हो गईं। दुकान संचालक सुनील कुमार के अनुसार,…

JP Bharat Share

धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहारबरवा स्थित सर्विस रोड पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित चाय-लिट्टी की दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पास में खड़ी चार मोटरसाइकिलें भी नुकसानग्रस्त हो गईं।

दुकान संचालक सुनील कुमार के अनुसार, हादसे के समय वह दुकान में मौजूद थे। ट्रेलर को अपनी ओर आता देख उन्होंने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

पुलिस ने ट्रेलर किया जब्त

घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

हादसे के बाद जेएलकेएम नेता हरेन्द्र रजक ने सर्विस रोड पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और एनएचएआई से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए सर्विस रोड पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की बात कही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports