, ,

निरसा खटाल में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, लाठी-पत्थर चले; कई घायल

JP Bharat Shareनिरसा: निरसा थाना क्षेत्र के निरसा खटाल इलाके में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद बढ़ने के बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा…

JP Bharat Share

निरसा: निरसा थाना क्षेत्र के निरसा खटाल इलाके में रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद बढ़ने के बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि निरसा खटाल और बिजली विभाग कार्यालय के पास स्थित जमीन के एक टुकड़े को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। सड़क पर पत्थर बिखर गए। कुछ घरों में तोड़फोड़ किए जाने की बात भी सामने आई है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलने पर भमांला पंचायत के मुखिया जोगिंदर यादव, भाजपा नेता मन्नू तिवारी और निरसा पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को नियंत्रित कर स्थिति संभाली।

घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने मौके पर कैंप किया है। वहीं दोनों पक्षों के लोगों के थाना पहुंचकर शिकायत देने की बात सामने आई है। कुछ लोगों के मौके से चले जाने की भी सूचना है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद और झड़प हो चुकी है। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports