, ,

गोल्डन पहाड़ी के नीचे जलजमाव, 50 घरों में घुसा पानी; करीब 100 मवेशी फंसे

JP Bharat Shareबलियापुर/झरिया: भारी बारिश के बाद बलियापुर क्षेत्र स्थित गोल्डन पहाड़ी के नीचे जलजमाव की स्थिति गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 50 घरों में पानी घुस गया है, जबकि लगभग 100 मवेशियों के भी पानी में फंसे होने की सूचना है। जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई…

JP Bharat Share

बलियापुर/झरिया: भारी बारिश के बाद बलियापुर क्षेत्र स्थित गोल्डन पहाड़ी के नीचे जलजमाव की स्थिति गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 50 घरों में पानी घुस गया है, जबकि लगभग 100 मवेशियों के भी पानी में फंसे होने की सूचना है।

जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रोज कमाने-खाने वाले परिवारों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। वहीं, स्कूली बच्चों को भी पानी के बीच से आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जल निकासी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलजमाव की गंभीर स्थिति के बावजूद बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से अब तक पानी निकासी को लेकर ठोस पहल नहीं की गई है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

आक्रोशित गोल्डन पहाड़ी के लोगों ने एमओसीपी कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने, फंसे मवेशियों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग की।

फिलहाल जलजमाव को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है। प्रभावित लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द पानी की निकासी कर उन्हें राहत पहुंचाई जाए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports