,

रॉयल हेरिटेज किले की तर्ज पर सजेगा भूली बी ब्लॉक का दुर्गा पूजा पंडाल, 85 फीट होगी ऊंचाई

JP Bharat Shareधनबाद: शारदीय नवरात्र को लेकर भूली बी ब्लॉक स्थित बुधनी हटिया के मां मंगलाचंडी मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार भूली बी ब्लॉक दुर्गा पूजा समिति की ओर से रॉयल हेरिटेज किले की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल तैयार कराया जा रहा है। समिति के अनुसार,…

JP Bharat Share

धनबाद: शारदीय नवरात्र को लेकर भूली बी ब्लॉक स्थित बुधनी हटिया के मां मंगलाचंडी मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार भूली बी ब्लॉक दुर्गा पूजा समिति की ओर से रॉयल हेरिटेज किले की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल तैयार कराया जा रहा है।

समिति के अनुसार, पंडाल की ऊंचाई करीब 85 फीट और चौड़ाई लगभग 120 फीट होगी। इसके निर्माण में थर्माकोल, लकड़ी की बीट और बांस का इस्तेमाल किया जा रहा है। पंडाल निर्माण पर करीब 14.45 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

85 हजार रुपये में तैयार हो रही मां दुर्गा की प्रतिमा

मां दुर्गा की प्रतिमा पश्चिम बंगाल के मूर्तिकार तैयार कर रहे हैं। समिति के मुताबिक, प्रतिमा निर्माण पर करीब 85 हजार रुपये खर्च होंगे। वहीं पंडाल की आकर्षक लाइटिंग के लिए लगभग 5.50 लाख रुपये का बजट रखा गया है।

पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. अजित चौधरी ने बताया कि इस वर्ष आयोजन का कुल बजट करीब 25 लाख रुपये है। भव्य आयोजन के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है।

विजयादशमी पर रावण दहन होगा आकर्षण

विजयादशमी के दिन होने वाला रावण दहन पूजा समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेगा। समिति को उम्मीद है कि रावण दहन देखने के लिए भूली नगर के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

पूजा समिति के पदाधिकारी और सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। पंडाल निर्माण के साथ सजावट, लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम भी तेजी से चल रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports