,

धनबाद में अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई, 52 वाहनों से 4 लाख रुपये जुर्माना वसूला

JP Bharat Shareधनबाद: सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के उद्देश्य से सोमवार को नेशनल हाईवे टास्क फोर्स ने सघन जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर की गई। अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अनधिकृत रूप से खड़े भारी…

JP Bharat Share

धनबाद: सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के उद्देश्य से सोमवार को नेशनल हाईवे टास्क फोर्स ने सघन जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर की गई।

अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अनधिकृत रूप से खड़े भारी वाहनों समेत अन्य वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन कर सड़क किनारे पार्क किए गए 52 वाहनों के चालान काटे गए, जिनसे कुल 4 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

संयुक्त टीम ने की जांच

अभियान में परिवहन कार्यालय के मोटरयान निरीक्षक, जिला सड़क सुरक्षा टीम, पुलिस पदाधिकारी व जवानों के साथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की रूट पेट्रोलिंग व्हीकल टीम शामिल रही। टीम ने हाईवे के विभिन्न संवेदनशील हिस्सों का निरीक्षण कर यातायात में बाधा डालने वाले वाहनों पर कार्रवाई की।

कार्रवाई के साथ वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों को हाईवे किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा नहीं करने की हिदायत दी गई। टीम ने बताया कि सड़क किनारे खड़े वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports