,

निजी रैयती जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, जनता दरबार में पहुंची शिकायत

JP Bharat Shareधनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर मंगलवार को जन शिकायत कोषांग के प्रभारी उमेश हांसदा ने जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान तेतुलमारी निवासी बीसीसीएल के सेवानिवृत्त कर्मी ने अपनी निजी रैयती जमीन पर कथित अवैध निर्माण और सरकारी राशि…

JP Bharat Share

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर मंगलवार को जन शिकायत कोषांग के प्रभारी उमेश हांसदा ने जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान तेतुलमारी निवासी बीसीसीएल के सेवानिवृत्त कर्मी ने अपनी निजी रैयती जमीन पर कथित अवैध निर्माण और सरकारी राशि के दुरुपयोग की शिकायत की।

शिकायतकर्ता के अनुसार, तेतुलमारी थाना के पास मैगजीन घर के समीप उनके और उनके भाई के नाम करीब 4 एकड़ 20 डिसमिल निजी रैयती जमीन है। आरोप है कि कुछ दबंग लोग स्थानीय प्रशासन को गुमराह कर बिना एनओसी के उनकी जमीन पर सरकारी भवन का निर्माण करा रहे हैं।

शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया कि मामले में झारखंड हाईकोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आ चुका है। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखने का आरोप लगाते हुए उन्होंने अपनी संपत्ति और अधिकारों की सुरक्षा की मांग की। मामले में सरकारी राशि के कथित दुरुपयोग की भी जांच की मांग की गई।

जनता दरबार में कई अन्य शिकायतें पहुंचीं

जनता दरबार में ऑनलाइन लगान जमा नहीं होने, बेलगड़िया में आवास आवंटन, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के पुनर्मूल्यांकन और उचित मुआवजा, चौकीदार नियुक्ति में रिक्त पदों पर बहाली जैसी समस्याएं भी सामने आईं।

इसके अलावा भूली डी-ब्लॉक स्थित बड़े कब्रिस्तान की घेराबंदी व सौंदर्यीकरण और राशन कार्ड बनवाने समेत अन्य शिकायतें भी दर्ज कराई गईं।

प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों और पदाधिकारियों के पास आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports