,

धनबाद की सात दशक पुरानी पुराना बाजार थोक सब्जी मंडी होगी शिफ्ट, कृषि बाजार समिति में बनेगा नया मार्केट

JP Bharat Shareधनबाद: शहर के पुराना बाजार में करीब सात दशक से संचालित थोक सब्जी मंडी को कृषि बाजार समिति परिसर में स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू हो गई है। झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के निर्देश के बाद धनबाद बाजार समिति ने प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। इसी क्रम में मंगलवार को बाजार समिति की…

JP Bharat Share

धनबाद: शहर के पुराना बाजार में करीब सात दशक से संचालित थोक सब्जी मंडी को कृषि बाजार समिति परिसर में स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू हो गई है। झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के निर्देश के बाद धनबाद बाजार समिति ने प्रक्रिया आगे बढ़ाई है।

इसी क्रम में मंगलवार को बाजार समिति की टीम ने पुराना बाजार पहुंचकर थोक सब्जी कारोबारियों और मंडी की स्थिति का सर्वे किया। सर्वे के दौरान करीब 80 थोक सब्जी कारोबारियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। टीम ने कारोबारियों की संख्या, कारोबार की स्थिति और संभावित स्थानांतरण से जुड़ी जानकारी भी जुटाई।

फल मंडी के पास बनेगा नया मार्केट

अधिकारियों के अनुसार कृषि बाजार समिति परिसर में मौजूदा फल मंडी के बगल में थोक सब्जी कारोबारियों के लिए नया मार्केट विकसित करने की योजना है। सर्वे में चिह्नित कारोबारियों को प्रस्तावित नए स्थल पर स्थानांतरित किए जाने की तैयारी है।

बाजार समिति के सचिव विपुल कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद मंडी स्थानांतरण की अगली प्रक्रिया शुरू होगी।

कारोबारी पहले भी कर चुके हैं शिफ्टिंग की मांग

पुराना बाजार की थोक सब्जी मंडी को व्यवस्थित और खुले स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग कारोबारी पहले भी करते रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर वर्ष 2025 में बाजार समिति प्रबंधन ने कारोबारियों के साथ वार्ता भी की थी।

अब राज्य कृषि विपणन पर्षद के प्रबंध निदेशक के निर्देश के बाद मंडी स्थानांतरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। प्रस्तावित शिफ्टिंग के बाद पुराना बाजार क्षेत्र में थोक सब्जी कारोबार को व्यवस्थित करने और कारोबारियों को बेहतर स्थान उपलब्ध कराने की योजना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports