,

चरकी पहाड़ी में ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार, 10.8 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

JP Bharat Shareदेवघर: कुण्डा थाना क्षेत्र के चरकी पहाड़ी में पुलिस ने छापेमारी कर कथित तौर पर मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों अर्धनिर्मित मकान और खंडहरनुमा स्थान पर एकत्र होकर मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहे थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने 10.8 ग्राम…

JP Bharat Share

देवघर: कुण्डा थाना क्षेत्र के चरकी पहाड़ी में पुलिस ने छापेमारी कर कथित तौर पर मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों अर्धनिर्मित मकान और खंडहरनुमा स्थान पर एकत्र होकर मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहे थे।

तलाशी के दौरान पुलिस ने 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ₹9,270 नकद बरामद करने का दावा किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अविनाश कुमार यादव उर्फ मधु, कन्हैया सिंह और महानंद यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मामले में कुण्डा थाना कांड संख्या 124/26 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी 30 सितंबर 2026 को NDPS Act की धारा 21(बी) के तहत दर्ज की गई।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर कथित मादक पदार्थ नेटवर्क, इसके स्रोत और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports