,

गोमिया में अपहरण मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

JP Bharat Shareबोकारो: गोमिया थाना क्षेत्र के कथारा ओपी में दर्ज जान से मारने की नीयत से अपहरण के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी विजय कुमार यादव उर्फ विजय यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 11 मई 2026 को महली…

JP Bharat Share

बोकारो: गोमिया थाना क्षेत्र के कथारा ओपी में दर्ज जान से मारने की नीयत से अपहरण के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी विजय कुमार यादव उर्फ विजय यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 11 मई 2026 को महली बांध निवासी अनल कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर गोमिया थाना (कथारा ओपी) कांड संख्या 63/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामले की जांच शुरू की गई थी।

दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने कमेश्वर यादव और कन्हैया यादव को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। मामले में विजय कुमार यादव फरार चल रहा था।

30 सितंबर 2026 को पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कथारा ओपी की टीम ने विजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का पता खेतको बखरी टोला, थाना पेटरवार, जिला बोकारो है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पेटरवार थाना में वर्ष 2013 और 2020 के मामले भी दर्ज हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports